प्रसादालय पूरे एशिया महाद्वीप में 1 नंबर पर है #Shirdi #saibaba

शिर्डी के साईं बाबा मंदिर के प्रसादालय में इस साल 1.63 करोड़ लोगों ने भोजन ग्रहण किया। यह संख्या पिछले साल से 10 लाख ज्यादा है। वहीं, श्रद्धालुओं ने अपनी स्वेच्छा से 13 करोड़ 15 लाख 29 हजार रुपए दान दिया। प्रसादालय को मिला यह दान 2018 के मुकाबले 1.62 करोड़ रुपए ज्यादा है। शिर्डी के प्रसादालय को आईएसओ रैंकिंग मिली हुई है। साथ ही यहां खाना बनाने के लिए पूरी तरह से सिर्फ सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है। अत्याधुनिक और भव्य प्रसादालय में हर दिन करीब 40 हजार से ज्यादा लोग खाना खाते हैं। इसके अलावा परिसर में रहने वाले दिव्यांग, विद्यार्थी, शिर्डी साईं बाबा संस्थान के कर्मचारी मुफ्त भोजन लाभ लेते हैं। यहां 5,000 भक्त और 1,500 वीआईपी एक साथ भोजन कर सकते हैं। गुरुपूर्णिमा के दिन 88 हजार भक्तों ने प्रसाद भोजन किया था। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्रसादालय पूरे एशिया महाद्वीप में 1 नंबर पर है #Shirdi #saibaba..🌸🙏